अभिनव पाण्डेय को राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला:पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को कुलपति ने शुभकामनाएं दी
![]()
अभिनव पाण्डेय को राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला:पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को कुलपति ने शुभकामनाएं दी
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने हरिद्वार (उत्तराखंड) में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर की भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शिविर से लौटने के बाद कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। कुलपति ने बताया कि ऐसे शिविरों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस शिविर में विश्वविद्यालय से प्रियांशी मौर्य, ज्योति यादव, अंशुमान शाह और अभिनव कीर्ति पाण्डेय का चयन हुआ था। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर के दौरान हुई राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पाण्डेय ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनके द्वितीय स्थान प्राप्त करने से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि उत्तर प्रदेश का भी मान बढ़ा है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
