Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

वाराणसी नगर निगम खरीदेगा ढाई-करोड़ की सुपर साकर मशीन:बरसात में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी निजात, 15 जून तक सफाई करवाने का लक्ष्य तय


                 वाराणसी नगर निगम खरीदेगा ढाई-करोड़ की सुपर साकर मशीन:बरसात में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी निजात, 15 जून तक सफाई करवाने का लक्ष्य तय

वाराणसी नगर निगम खरीदेगा ढाई-करोड़ की सुपर साकर मशीन:बरसात में सीवर ओवरफ्लो से मिलेगी निजात, 15 जून तक सफाई करवाने का लक्ष्य तय

वाराणसी नगर बरसात में शहर में होने वाले जल जमाव् से निजात के लिए अब एक और सुपर साकर मशीन खरीदेगा। इस नयी मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए है। ​नगर निगम ने 15 जून तक शहर के सभी छोटे-बड़े नालों और सीवर की सफाई का काम शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गर्मी में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ आगामी बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इसी अभियान को गति देने के लिए यह मशीन खरीदी जा रही है। इसके पहले साल 2024 में भी एक सुपर साकर मशीन खरीदी गई थी। मशीन खरीदने की प्रक्रिया शरू महापौर अशोक तिवारी ने बताया – वाराणसी में बरसात में नगर निगम के इलाकों में जल भराव की समस्या सीवर ओवरफ्लो और जाम होने से होती है। ऐसे में हमने 15 जून तक शहर के सभी बड़े और छोटे नाले-नाली को साफ करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हम एक और सुपर साकर मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। सफाई के लिए कैटेगरी तैयार महापौर ने बताया – ​​निगम ने बेहतर प्रबंधन के लिए नालों को तीन श्रेणियों (ए, बी और सी) में विभाजित किया है। ‘ए’ कैटेगरी के नालों की सफाई फांसी मशीन से होगी, जबकि अस्सी, सुंदरपुर और साकेत नगर जैसे क्षेत्रों के नालों के लिए विशेष मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बड़े नालों की सफाई की जिम्मेदारी सामान्य अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है, जिसका लक्ष्य मई के अंत तक कार्य पूर्ण करना है। बारिश के पहले होगी सीवर लाइन की सफाई महापौर अशोक तिवारी ने कहा – ​नालों के साथ-साथ जेटिंग मशीन से सीवर लाइनों की भी सफाई बरसात से पहले कराने का निर्णय लिया गया है। नालों के गाद निकासी की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी जोनल अधिकारियों को सौंपी गई है। विशेष रूप से गोदौलिया, सिगरा, पांडेयपुर और रविंद्रपुरी जैसे संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि मानसून के दौरान जनता को जलभराव से राहत मिल सके। शाही नाले की भी होगी सफाई ​​जलभराव की आशंका को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सड़कों के किनारे की नालियों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पक्के महाल स्थित शाही नाला (आरटीएस) की विशेष सफाई के भी निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा है कि सीवर और नालों की सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।​


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *