मधुबनी| राजनगर प्रखंड के अंतर्गत आने वाली प्रमुख सड़कों की स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। वर्षों से स्थानीय लोग इन सड़कों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, परंतु सड़कों की हालत जस की तस बनी हुई है। यही सड़क प्रसिद्ध मंगरौनी मंदिर तक जाती है जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व में कई मंत्री और अधिकारी इस मार्ग से गुजर चुके हैं, लेकिन वादों के बावजूद सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कें क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा बन चुकी हैं। वे जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं ताकि राहत मिले सके और मंगरौनी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम मार्ग प्राप्त हो। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे या समस्या के बारे में तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें 7004213745 पर व्हाट्सएप कीजिए स्थानीय मुकेश ठाकुर, गुड्डू राम आदि ने बताया कि निवर्तमान विधायक भी इस पर कुछ ख़ास पहल नहीं कर सके हैं। अगर अभी भी सड़क नहीं बनी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन होगा। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगी। कहा गया कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद मामले में कोई ठोस पहल नहीं करना, पूरी तरह से जिम्मेदारों की उदासीनता को दिखाता है। इसे अब स्वरीकार नहीं किया जाएगा। मंगरौनी निवासी आकाश झा,अनुज कुमार ,राजा झा ,सुभाष कुमार झा, विनय झा ने कहा कि वर्षों से इस सड़क कि स्थिति जस कि तस बनी हुई है। संबंधित विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। तत्कालीन एसडीएम ने आश्वासन भी दिए थे लेकिन अब तक कुछ ख़ास परिणाम नहीं दिखा। मामले में अब तक किसी तरह की ठोस पहल नहीं होने के कारण लोगों को समस्या हो रही है जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
https://ift.tt/oFDTvJP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live