वडाली नाइट में गायक ने DM को शेर सुनाकर रोका:बुलंदशहर महोत्सव में DM ने मुस्कुराकर किया अभिवादन
![]()
वडाली नाइट में गायक ने DM को शेर सुनाकर रोका:बुलंदशहर महोत्सव में DM ने मुस्कुराकर किया अभिवादन
बुलंदशहर में जिला महोत्सव के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मशहूर गायक ने मंच से जिलाधिकारी को शेर सुनाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन डीएम मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं। जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में आयोजित जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत यह घटना सामने आई। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक लखविंदर वडाली ने मंच से जिलाधिकारी श्रुति को संबोधित किया। वीडियो में गायक लखविंदर वडाली डीएम को शेर सुनाते हुए उन्हें रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी श्रुति ने शेर सुनने के बाद सिर्फ मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार किया और बिना रुके आगे बढ़ गईं। ‘वडाली नाइट’ में उमड़ी भीड़ रविवार रात ओपन स्टेज पर ‘लखविंदर वडाली नाइट’ का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम का आनंद उठाया। प्रदर्शनी के दौरान डीएम ने पहले ही जनपदवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी और बताया था कि सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
