कैटोला में दो घरों में चोरी जेवरात और नकदी गायब

भास्कर न्यूज|मधुबनी कैटोला गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अज्ञात चोरों ने रामबिलास दास पिता स्व. रघुनंदन दासऔर बाबूसाहब ठाकुर पिता बिहारी ठाकुर के घरों में रात करीब 12:30 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवारजन रात 10 बजे तक कीर्तन-भजन से लौटकर सो गए थे। इसी दौरान चोर चारदीवारी फांदकर घरों में दाखिल हुए और बाहर से दरवाजों को हैंडल लगाकर बंद कर दिया। चोर रामबिलास दास के घर से लगभग छह भरी सोना-चांदी के जेवर और करीब 40,000 नकद, जबकि बाबूसाहब ठाकुर के घर से लगभग 4 लाख मूल्य के आभूषण और 75,000 नकद लेकर फरार हो गए।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top