शहर के घाट सजकर तैयार, पूजन सामग्री की हुई खरीदारी

भास्कर न्यूज |लखीसराय लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों ने पूरे लखीसराय शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया है। रविवार को बाजारों में सुबह से ही खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। फलों, पूजन सामग्री, बांस के दौरे-सूप से लेकर पीतल-कांसे के बर्तनों तक की खरीदारी दिनभर जोरों पर रही। शहर के विभिन्न बाजारों में व्रतियों और श्रद्धालुओं ने छठ पूजन के लिए जरूरी सामान जुटाया। लखीसराय नगर क्षेत्र के केआरके मैदान, विद्यापीठ चौक, स्टेशन रोड, पुरानी बाजार इलाके में रविवार को रौनक देखने लायक थी। दुकानदारों ने अपने स्टॉलों को केले, नारियल, सेव, अमरूद, सिंघाड़ा और पूजन सामग्री से सजा दिया था। महिलाओं ने छठी मइया की पूजा के लिए दौरा, डाला, सुप और बांस की टोकरी की खरीदारी की। बाजार में इतनी भीड़ रही कि कई जगहों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। छठ महापर्व को लेकर शहर के प्रमुख घाटों संसार पोखर, परिया पोखर, थाना चौक पोखर, किऊल नदी मे वीर हनुमान घाट, सूर्यदेव घाट, पथला घाट पर विशेष व्यवस्था की है। घाटों पर बिजली की आकर्षक लाइटों से सजावट की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग चेंजिंग रूम और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। जिला पदाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार की शाम सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को साफ-सफाई एवं सुरक्षा में कोई कमी न रहने का निर्देश दिया। इस बार फलों के दाम पिछले साल की तुलना में स्थिर रहे। केला 60 से 80 रुपये दर्जन, सेव 100 से 150 रुपये किलो और नारियल 40 से 60 रुपये में बिक रहे थे।


https://ift.tt/hKA5rla

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top