भरथापुर टीम ने परसौनी टीम को 2-0 से हराया

हरनाटांड़ | बगहा दो प्रखंड के महुअवा कटहरवा पंचायत के कटैया गांव के खेल मैदान शिवम क्लब के सौजन्य से फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुआ। कटैया गांव स्थित खेल मैदान में पांचवें दिन के खेल में बैरिया कला टीम व दोन तपा टीम के बीच मुकाबला हुआ। फर्स्ट हाफ में दोनों टीम रोमांचक खेल खेला। बैरिया कला टीम ने लगातार दो गोल लेने में कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन दोन तपा टीम ने लगातार प्रयास करने के बावजूद गोल लेने में नाकाम रही। भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा दो प्रखंड के बिनवलिया बोधसर पंचायत के बिनवलिया गांव के बजरंग बली स्टेडियम में बिहार पुलिस स्वर्गीय पवन महतो के स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ। जिसमें पांचवें दिन मैच में भरथापुर टीम व परसौनी टीम के बीच खोला गया। दोनों टीम एक -दूसरे को टक्कर देते हुए फर्स्ट हाफ में लगातार प्रयास के बाद भी दोनों टीम गोल लेने में नाकाम रही। सेकेन्ड हाफ में भरथापुर टीम लगातार दो गोल करने मे कामयाबी हासिल कर ली। इस प्रकार भरथापुर टीम ने परसौनी टीम को 2-0 गोल से शिकस्त दी। मैच रेफरी शत्रुघ्न पटवारी, लाइनमैन जयप्रकाश पटवारी,गोल जज फजिन्द्र महतो रहे। मौके पर जितेंद्र महतो, कॉमेंटेटर की भूमिका में रविन्द्र पटवारी,व्यवस्थापक में वृजमोहन पटवारी, रामकृष्ण प्रसाद, नन्द कुमार महतो, शिवम महतो, बृजमोहन पटवारी, जगदीश प्रसाद, पारस प्रसाद और बिनवलिया गांव नवयुवक संघ के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।


https://ift.tt/md7HDMl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top