Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

जालौन में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा, पुलिस जांच में जुटी


                 जालौन में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा, पुलिस जांच में जुटी

जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र के ऐर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार देर शाम सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ऐर गांव निवासी 20 वर्षीय खुशनुमा पुत्री हसन खान ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय परिजन घर पर ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब काफी देर हो चुकी थी। मृतका के पिता हसन खान ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष अपनी बेटी खुशनुमा की शादी गांव के ही रहने वाले उमर से की थी। उमर रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। पिता के अनुसार, शादी के बाद से सब कुछ सामान्य चल रहा था, और इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डकोर थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *