Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

कन्नौज में किसान यूनियन का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर, महंगी किताबों पर अंकुश लगाने की मांग


                 कन्नौज में किसान यूनियन का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर, महंगी किताबों पर अंकुश लगाने की मांग

कन्नौज में किसान यूनियन का प्रदर्शन:स्मार्ट मीटर, महंगी किताबों पर अंकुश लगाने की मांग

कन्नौज में किसान नेताओं ने स्मार्ट मीटर और महंगी कॉपी-किताबों के मुद्दे पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सोमवार को हुए इस प्रदर्शन में स्कूल संचालकों और बिजली विभाग की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के जिलाध्यक्ष हाशिम अली के नेतृत्व में संगठन के कई नेता और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हाशिम अली ने बताया कि बिजली कर्मियों ने घरों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए हैं। इन मीटरों के कारण बिजली आपूर्ति असमय बंद हो जाती है, जिसे दोबारा चालू कराने के लिए कम से कम 1500 से 2000 रुपये जमा करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान के कारण किसान पहले से ही कर्ज में डूबे हैं, ऐसे में बिजली की समस्या उनकी परेशानी और बढ़ा रही है। हाशिम अली ने निजी स्कूल संचालकों की मनमानी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हर साल अभिभावकों पर अतिरिक्त खर्च का बोझ बढ़ता है, क्योंकि स्कूल महंगी किताबें और अधिक फीस वसूलते हैं। इस पर सरकार या प्रशासन कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है, जिससे बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। किसान नेताओं ने बताया कि इन समस्याओं को पहले भी कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन आमजन को कोई राहत नहीं मिली है। इन सभी मुद्दों को लेकर किसान यूनियन प्रदर्शन करने को मजबूर है। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक 6 सूत्रीय मांग पत्र भेजा, जिसमें स्कूल संचालकों और बिजली विभाग की मनमानियों पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *