छठ व्रतियों के बीच रामजी सिंह ने फल व पूजन सामग्री का किया वितरण

बक्सर | युवा नेता रामजी सिंह के नेतृत्व में युवा शक्ति ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों छठव्रतियों को फल व पूजन सामग्री का वितरण किया। रविवार को दोपहर में पुस्तकालय रोड स्थित अपने आवास पर युवा शक्ति के सदस्यों के साथ रामजी सिंह ने पहले से चिन्हित किये गए सैकड़ों छठव्रतियों को ससम्मान सुपला, नारियल, अननास, सेब, केला, गागल, पंचमेवा आदि का वितरण किया। इससे वैसी छठव्रतियों को लाभ मिला, जो थोड़ा सा अभाव के कारण शायद इस बार छठ व्रत नहीं कर पाती। रामजी सिंह ने उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की, जिससे छठव्रती बहुत खुश भी हुई और हृदय से आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रामजी सिंह ने बताया कि छठ एक पर्व नहीं बल्कि महापर्व है। इसकी महिमा अपरम्पार है। छठ व्रत बहुत कठिन व शुद्धता से किया जाने वाला पर्व है। आज जो भी सेवा का सामर्थ्य, शक्ति व अवसर प्राप्त हुआ।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top