यह तस्वीर दैनिक भास्कर के पाठक संतोष पाठक ने भेजी है। अगर आप भी बताना चाहते हैं जनहित के किसी मुद्दे के बारे में, तो उससे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो 9110111537 पर भेज सकते हैं। बक्सर | पर्व त्योहार में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाने का खामियाजा वाहन सवार और राहगीरों भुगतना पड़ता है। रविवार को मेन रोड स्थित यमुना चौक के लगी जाम में फंसे लोगों की मानें तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने कारण आए दिन ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। छठ पर्व को लेकर शहर में काफी भीड़ है। लोग अपने वाहन से मार्केटिंग के लिए निकले हैं। लेकिन, वाहन खड़ा करने की कोई व्यवस्था शहर में नहीं है। लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़ा कर मार्केटिंग करने को विवश हो जाते हैं। ऐसे में छोटे बड़े वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं जाम लगने के बाद चौक चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तमाशबीन बने जाते हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में किसी ट्रेन के आने की जैसे ही उद्घोषणा होती है, आटो रिक्शा और ई रिक्शा की भरमार लग जाती है। ऐसे में ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार तो उनकी ट्रेन भी छूट जाती है। ऐसे वाहन चालकों पर जीआरपी और आरपीएफ कोई कार्रवाई नहीं करती है।
https://ift.tt/oFDTvJP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live