भास्कर न्यूज | अरवल बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार कलेर प्रखंड के अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 172, 173, 174, 175 एवं 176 पर आज से वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप के वितरण का कार्य आरंभ हुआ। इस दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को स्लिप उपलब्ध करा रहे हैं, जिसमें मतदाता का नाम, मतदान केंद्र, बूथ संख्या, मतदान का समय और आवश्यक पहचान पत्रों की जानकारी दी गई है। बी एल ओ मतदाताओं को यह भी जागरूक कर रहे हैं कि वे आगामी 11 नवंबर को अपने निर्धारित केंद्र पर पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि किसी भी पात्र मतदाता को स्लिप से वंचित न रहने दिया जाए। उन्होंने विशेष रूप से नए मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। साथ ही स्वीप कोषांग के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग मतदान के महत्व को समझें और अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अरवल में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और उत्सवमय माहौल में संपन्न हो।
https://ift.tt/PaUX82G
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live