Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस, OT में मिला बिस्तर, घर में चल रहा था अस्पताल


                 किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस, OT में मिला बिस्तर, घर में चल रहा था अस्पताल

किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस, OT में मिला बिस्तर, घर में चल रहा था अस्पताल

कानपुर में किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को एसीएमओ रमित रस्तोगी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कई अस्पतालों में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन अस्पतालों को सीज किया गया, जबकि अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। छापेमारी के दौरान एक मकान में संचालित अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जांच में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के अंदर बिस्तर रखा मिला और साथ ही मेडिकल स्टोर भी संचालित पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पहले ओटी सीज करने के आदेश दिए गए, लेकिन मौके पर विवाद के बाद पूरे अस्पताल को ही सीज कर दिया गया। 2 तस्वीरें देखिए- बिना पंजीकरण चल रहे थे अस्पताल टीम ने सबसे पहले गोल्ड हॉस्पिटल में छापा मारा, जहां पंजीकरण न होने पर उसे सीज कर दिया गया। इसके बाद एमजे हॉस्पिटल में ड्यूटी डॉक्टर न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। कान्हा, लक्ष्मी और गणेश हॉस्पिटल में जांच के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। वहीं, नया शिवली रोड स्थित एमपी हॉस्पिटल में बिना रजिस्ट्रेशन सेवाएं संचालित पाई गईं। पहले भी ओटी सीज होने के बावजूद अस्पताल चल रहा था। इस पर तीन दिन में मरीज शिफ्ट करने के निर्देश देते हुए अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की गई। अन्य अस्पतालों को नोटिस मैगन्स हॉस्पिटल और वेदा हॉस्पिटल में भी खामियां मिलने पर नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसीएमओ बोले- अभियान जारी रहेगा एसीएमओ रमित रस्तोगी ने बताया कि किडनी कांड के बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तीन अस्पतालों को सीज किया गया है और अन्य को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *