शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग:घाटमपुर के डोहरू गांव में हादसा, कैश-गृहस्थी समेत डेढ़ लाख का नुकसान
![]()
शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग:घाटमपुर के डोहरू गांव में हादसा, कैश-गृहस्थी समेत डेढ़ लाख का नुकसान
कानपुर के घाटमपुर तहसील के सजेती थाना क्षेत्र के डोहरू गांव में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पीड़ित रघुवीर सिंह का नकदी, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों से कच्चे मकान की लकड़ी की बल्लियां जल गईं, जिससे छत भरभराकर गिर पड़ी। इसके चलते जो थोड़ा बहुत सामान बचा था, वह भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और हालात का जायजा लिया। आवास न मिलने से बढ़ी परेशानी ग्राम प्रधान ने बताया कि पीड़ित को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक उसे आवास नहीं मिल सका। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और उसके सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस और प्रशासन ने लिया संज्ञान सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच के बाद मिलेगा मुआवजा घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद लेखपाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दैवीय आपदा राहत कोष से पीड़ित को मुआवजा दिया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
