DniNews.Live

मेहनौन में 9 साल में ऐतिहासिक काम कराया:विधायक प्रेम नारायण पांडेय बोले-भाजपा सरकार में बाढ़ नहीं आई, जनता काम देखकर नंबर देगी


                 मेहनौन में 9 साल में ऐतिहासिक काम कराया:विधायक प्रेम नारायण पांडेय बोले-भाजपा सरकार में बाढ़ नहीं आई, जनता काम देखकर नंबर देगी

मेहनौन में 9 साल में ऐतिहासिक काम कराया:विधायक प्रेम नारायण पांडेय बोले-भाजपा सरकार में बाढ़ नहीं आई, जनता काम देखकर नंबर देगी

गोंडा जिले की मेहनौन विधानसभा से भाजपा विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने दावा किया कि मेरा क्षेत्र जो कभी पिछड़ा माना जाता था, अब विकास की अगली पंक्ति में खड़ा है। सड़कों के चौड़ीकरण, नगर पंचायतों के विस्तार और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को अपनी उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि बिसुही पुल और इटियाथोक को नगर पंचायत बनाना प्राथमिकता है। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के कार्यकाल को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: नंबर देना जनता का काम है। बीते 9 वर्षों (2017 से अब तक) में मेहनौन विधानसभा में ऐतिहासिक काम हुए हैं। जो क्षेत्र पहले पिछड़ा माना जाता था, उसे हमने विकास की अगली पंक्ति में लाने का काम किया है। मुझे विश्वास है कि जनता हमें अधिकतम अंक देगी। सवाल: आपके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही?
जवाब: कई बड़े काम हुए हैं। धानेपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाया गया, जिससे लोगों को शहरी सुविधाएं मिल रही हैं। कई संकरी सड़कों को टू-लेन में बदला गया। पहले 3 मीटर चौड़ी सड़कें थीं, अब उन्हें चौड़ा कर बेहतर आवागमन की सुविधा दी गई है। सवाल: बभनजोत-इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग को लेकर क्या कहेंगे‌?
जवाब: यह करीब 21 किलोमीटर लंबा मार्ग है, जिसे 7 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। पहले यह बहुत संकरा था और लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सवाल: कौन से काम अभी अधूरे हैं?
जवाब: इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने की मांग प्रमुख है। यह बड़ा क्षेत्र है और नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है—यहां रेलवे स्टेशन, कॉलेज और अन्य सुविधाएं हैं। दूसरी मांग खरगुपुर को नया ब्लॉक बनाने की है, क्योंकि रुपईडीह ब्लॉक का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है। इससे प्रशासनिक सुविधा बेहतर होगी। सवाल: 2027 के चुनाव में क्या आप टिकट के दावेदार होंगे?
जवाब: बिल्कुल। पार्टी का आशीर्वाद मिला तो चुनाव लड़ेंगे और जनता का समर्थन रहा तो फिर जीतकर आएंगे। हमारा लक्ष्य है कि योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएं। सवाल: बिसुही पुल को लेकर क्या प्रगति है?
जवाब: बिसुही पुल गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित है और नेशनल हाईवे का हिस्सा है। यह पुराना और संकरा पुल है। इसके निर्माण को लेकर कार्ययोजना तैयार है और जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा, अयोध्या से गोंडा होते हुए श्रावस्ती तक फोर-लेन सड़क और गोरखपुर से शामली तक एक्सप्रेसवे जैसी बड़ी परियोजनाएं भी क्षेत्र को मिली हैं। सवाल: इटियाथोक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्या प्रयास हैं?
जवाब: यह केंद्र सरकार का विषय है, लेकिन हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पैसेंजर ट्रेनें रुक रही हैं और अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। सांसद और केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी इस दिशा में प्रयासरत हैं। सवाल: बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर के विकास को लेकर क्या काम हुआ?
जवाब: पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर और आसपास के क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। पोखरे का सौंदर्यीकरण, मंदिर परिसर का विस्तार और झालीधाम आश्रम का विकास कार्य जारी है।
यह एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थल माना जाता है, जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। अब यहां सड़क और कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है। तिर्रे मनोरमा मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों का भी विकास हो रहा है। सवाल: कजरी तीज मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग पर क्या कहेंगे?
जवाब: यह बिल्कुल उचित मांग है। यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, यहां तक कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। हमने सरकार से इसको राजकीय मेला घोषित करने की मांग की है।
पहले क्षेत्र का समग्र विकास जरूरी है। कॉरिडोर निर्माण का काम भी शुरू हो चुका है। भविष्य में यह एक बड़ा पर्यटन स्थल बनेगा।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *