Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बीमारी छिपाकर शादी की, अब किडनी मांग रहा पति:कानपुर में पत्नी बोली- 30 लाख मांगे, गहने ले लिए; लखनऊ के युवक पर FIR


                 बीमारी छिपाकर शादी की, अब किडनी मांग रहा पति:कानपुर में पत्नी बोली- 30 लाख मांगे, गहने ले लिए; लखनऊ के युवक पर FIR

बीमारी छिपाकर शादी की, अब किडनी मांग रहा पति:कानपुर में पत्नी बोली- 30 लाख मांगे, गहने ले लिए; लखनऊ के युवक पर FIR

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और गंभीर बीमारी छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी से पहले पति की किडनी की गंभीर बीमारी छिपाई गई और बाद में उससे 30 लाख रुपये या किडनी की व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 22 जून 2023 को लखनऊ निवासी निशांत कुमार से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति का व्यवहार असामान्य था और लंबे समय तक सामान्य वैवाहिक संबंध नहीं बने। पूछने पर पति ने टालमटोल की और दूसरी शादी तक की बात कही। मेडिकल फाइल से खुला बीमारी का राज महिला ने बताया कि पति लगातार दवाएं लेता था और काफी समय बाथरूम में बिताता था। संदेह होने पर जब उसने जांच की, तो मेडिकल फाइल से पता चला कि उसकी दोनों किडनी खराब हैं और वह पहले से इलाज करा रहा था। आरोप है कि यह जानकारी शादी से पहले छिपाई गई। 30 लाख या किडनी मांगने का आरोप पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उससे 30 लाख रुपये लाने या पति के लिए किडनी की व्यवस्था करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध था, लेकिन परिवार ने उसका साथ नहीं दिया। मायके जाते समय जेवर निकाल लिए महिला का कहना है कि अक्टूबर 2024 में जब वह मायके जाने लगी, तो ससुराल पक्ष ने उसका बैग चेक कर उसमें रखे जेवर निकाल लिए। इसके बाद वह मायके आ गई और तभी से वहीं रह रही है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई पीड़िता की तहरीर पर थाना चकेरी में पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *