अलीगंज सीट पर कौन मजबूत, विधायक सत्यपाल या कोई और:सपा से डॉ. नवल किशोर या रामेश्वर सिंह में कौन पसंद? बसपा-भाजपा किसे दिग्गज मानते हैं
![]()
अलीगंज सीट पर कौन मजबूत, विधायक सत्यपाल या कोई और:सपा से डॉ. नवल किशोर या रामेश्वर सिंह में कौन पसंद? बसपा-भाजपा किसे दिग्गज मानते हैं
दैनिक भास्कर यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कर रहा है। किस सीट पर अब किसकी हवा है। जनता की पसंद कौन है, मौजूद विधायक या कोई और। इस सर्वे में भाग लेकर आप बताइए, एटा की अलीगंज विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को क्या आप उम्मीदवार बनाना चाहते हैं या यहां से तैयारी कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधपाल सिंह यादव को मौका देंगे? डॉक्टर अशोक रत्न शाक्य या वीरेंद्र प्रताप सिंह में अगर आपकी पसंद हैं तो उनके लिए सर्वे में भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहेंगे। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव या अखिलेश के करीबी मुकेश यादव उर्फ मुक्का में कौन पसंद है? शिवपाल यादव के बेहद करीबी रामकिशोर यादव या डॉ. नवल किशोर शाक्य में आपकी पसंद हैं तो उनके लिए सर्वे में भाग लीजिए। कोई और पसंद है तो उसका नाम भी आप दे सकते हैं। बसपा से आप किसे उम्मीदवार बनाना चाहेंगे। पूर्व प्रत्याशी सऊद अली खान, साहब मियां या योगेश शाक्य में आप किसे मौका देंगे। या किसी अन्य को पसंद करते हैं।
कांग्रेस से आप अरविंद सोनी को चुनना चाहेंगे। या किसी और को पसंद करते हैं। यह सर्वे पूरी तरह गोपनीय है, आपकी पहचान कभी भी उजागर नहीं होगी। इस लिंक पर क्लिक करके आप सर्वे में भाग ले सकते हैं। अगर आपके पास भास्कर एप नहीं है तो पहले डाउनलोड करें, फिर सर्वे में भाग लें- लिंक
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
