DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एसपी व नगर आयुक्त ने घाटों का लिया जायजा

क्राइम रिपोर्टर|बेतिया रविवार को एसपी डॉ शौर्य सुमन व नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा भीड़-नियंत्रण से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। नगर निगम और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोपरि है। सभी घाटों की साफ-सफाई समय पर पूरी हो तथा प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मी भी थे।


https://ift.tt/fuvFcpC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *