फतेहपुर में लापता 7 वर्षीय बच्चा मिला:पुलिस की खोजबीन के बाद पैरा के ढेर पर सोता पाया गया
![]()
फतेहपुर में लापता 7 वर्षीय बच्चा मिला:पुलिस की खोजबीन के बाद पैरा के ढेर पर सोता पाया गया
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक 7 वर्षीय बच्चा खेलते समय लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और बच्चे को घर से कुछ दूरी पर पैरा के ढेर पर सोता हुआ पाया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। यह घटना फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सावला का डेरा जरौली में हुई। रात 8:51 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रामगोपाल का 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक लापता हो गया है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों और पुलिस को मिली राहत सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम गांव पहुंची और असोथर थाना पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें उपनिरीक्षक अंकुश यादव, हेड कांस्टेबल सुखवीर, कांस्टेबल सतेन्द्र और कांस्टेबल निर्भय कुमार सिंह शामिल थे। पुलिस टीम ने गांव में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। खोजबीन के दौरान, बच्चा घर से लगभग 100 मीटर दूर एक पैरा के ढेर पर सोता हुआ मिला। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचित किया था कि बच्चा लगभग 3 घंटे से लापता था। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों और पुलिस दोनों ने राहत महसूस की। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
