![]()
आगरा में बस ने तीन एक्टिवा सवारों को रौंदा:दो की मौके पर मौत, एक घायल; ड्राइवर फरार
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किले के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही परिवहन बस ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को रोंद दिया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हादसे में अन्नान नामक व्यक्ति पेर टूट गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रात 12 बजे की है। अज्ञात वाहन ने तीन एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतक मोसेरे भाई हैं और ताजगंज के रहने वाले हैं। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। मृतक तौकीर के पिता गुड्डू ने बताया-तोकीर मिर्जा और आमिर पठान बुधवार रात इवादत की रात को नमाज पढ़ने के लिए जामा मस्जिद जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक परिवहन बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तोकीर और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्नान नामक व्यक्ति घायल हो गया।
तोकीर मिर्जा ने हाल ही में 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और वह डॉक्टर बनना चाहता था। वह हाफिज कुरान भी था और लोगों को अल्लाह की इवादत कराता था। आमिर पठान फोटोग्राफी का काम करते थे। हादसे की खबर सुनकर तोकीर के घर में मातम पसर गया है। उसकी माँ का बिलख-बिलख कर बुरा हाल है। तोकीर के पिता गुड्डू ने बताया कि घर में अकेला बेटा था और घर की सारी जिम्मेदारी तोकीर पर थी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply