![]()
मऊ में विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान गई लाइट:मंत्री ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हॉल में ली एंट्री, कुछ मिनट बाद आ गई बिजली
मऊ में विकास कार्यों की प्रदर्शनी और समीक्षा कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बिजली गुल हो गई। मुख्य अतिथि खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव को मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हॉल में प्रवेश करना पड़ा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। जनपद के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद, मंत्री ने एक-एक कर सभी स्टालों का निरीक्षण किया, जिनमें “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के सेल्फी प्वाइंट और “शक्ति से समृद्धि तक” जैसे विषय शामिल थे। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम का मुख्य आयोजन होना था। मंत्री के हॉल के गेट पर पहुंचते ही अचानक बिजली गुल हो गई। हॉल में अंधेरा हो गया। इसके बाद मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हॉल के अंदर प्रवेश किया। कुछ मिनट बाद बिजली भी आ गई।
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply