Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

युवाओं के रोजगार की बजाय पेपर लीक-लाठीचार्ज मिल रहे:हाथरस में संजय सिंह की रोजगार दो पदयात्रा, बोले- हर महीने 10 हजार बेरोजगारी भत्ता मिले


                 युवाओं के रोजगार की बजाय पेपर लीक-लाठीचार्ज मिल रहे:हाथरस में संजय सिंह की रोजगार दो पदयात्रा, बोले- हर महीने 10 हजार बेरोजगारी भत्ता मिले

युवाओं के रोजगार की बजाय पेपर लीक-लाठीचार्ज मिल रहे:हाथरस में संजय सिंह की रोजगार दो पदयात्रा, बोले- हर महीने 10 हजार बेरोजगारी भत्ता मिले

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा’ सोमवार सुबह सादाबाद से मथुरा के लिए रवाना हुई। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक और युवाओं के साथ अन्याय को लेकर निशाना साधा। पदयात्रा का रविवार रात सादाबाद में रात्रि विश्राम हुआ था, जिसके बाद सोमवार सुबह करीब 9 बजे यह आगे बढ़ी। यात्रा के प्रस्थान के समय बड़ी संख्या में लोगों ने संजय सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए। सोमवार को पदयात्रा का पहला पड़ाव राजश्री गार्डन, बिसावर में रहा, जहां लोगों ने सांसद के विचार सुने। इसके बाद यात्रा अग्रवाल रिजॉर्ट, बलदेव की ओर बढ़ी, जहां से यह मथुरा पहुंचेगी। सांसद संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रेहड़ी-पटरी वाले, किसान और पढ़े-लिखे नौजवान सभी बेरोजगारी और असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं का जिक्र किया। संजय सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत के बावजूद युवाओं को रोजगार के बजाय पेपर लीक, लाठीचार्ज और मुकदमों का सामना करना पड़ता है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग… संजय सिंह ने मांग की कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, तो उन्हें हर महीने ₹10 हजार का बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके बदले सरकार युवाओं से प्रतिदिन दो घंटे सरकारी कार्य भी ले सकती है, जिससे उनकी ऊर्जा और क्षमता का सदुपयोग हो सके। उन्होंने सरकार से जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील की। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री 25 करोड़ नागरिकों का मुख्यमंत्री होता है, किसी एक जाति या धर्म का नहीं। उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग—युवा, किसान, महिला, मजदूर और कमजोर तबकों—के साथ समान न्याय की वकालत की। सांसद ने बताया कि यह पदयात्रा समाज में जागरूकता पैदा करने और व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाने के संदेश के साथ निकाली गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *