Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

महोबा में खनन के दौरान पत्थर खिसके:बारिश के कारण हादसा, तीन मजदूर गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर


                 महोबा में खनन के दौरान पत्थर खिसके:बारिश के कारण हादसा, तीन मजदूर गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर

महोबा में खनन के दौरान पत्थर खिसके:बारिश के कारण हादसा, तीन मजदूर गंभीर घायल, दो हायर सेंटर रेफर

महोबा में खनन के दौरान हुए हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। डहर्रा गांव स्थित पहाड़ नंबर-1 में पत्थर खिसकने से ये मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव में पहाड़ नंबर-1 पर हुई। बताया जा रहा है कि खदान में लगभग 20 मजदूर काम कर रहे थे। टीकामऊ गांव के रहने वाले 20 वर्षीय विजय, 22 वर्षीय दयाशंकर और 18 वर्षीय शिवचरण ड्रिल मशीन से पहाड़ में सुराख कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चश्मदीदों और घायल दयाशंकर के अनुसार, पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पहाड़ की ऊपरी सतह ढीली हो गई थी। इसके बावजूद, बिना किसी सुरक्षा जांच के मजदूरों को काम पर लगाया गया था। ड्रिलिंग के दौरान अचानक भारी-भरकम पत्थर नीचे गिर पड़े, जिसकी चपेट में आकर तीनों मजदूर दब गए। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत मलबे में दबे अपने साथियों को बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में महोबा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर नवीन चौहान ने बताया कि पत्थर गिरने से तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद विजय और शिवचरण की हालत चिंताजनक बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *