वकीलों का प्रदर्शन, टोल प्लाजा मारपीट के आरोपी फरार:हापुड़ में पुलिस को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
![]()
वकीलों का प्रदर्शन, टोल प्लाजा मारपीट के आरोपी फरार:हापुड़ में पुलिस को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
हापुड़ में अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। यह प्रदर्शन 28 मार्च को कुराना टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और लूटपाट के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में किया गया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी इस दौरान एक ज्ञापन कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय को सौंपा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए सुबह करीब 11 बजे तहसील चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया और धरने पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लगभग आधे घंटे तक चले इस जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और कई वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कुछ वाहन चालकों और अधिवक्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे उनमें भारी रोष है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र और सचिव रवि कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को गांव हरसिंगपुर निवासी अधिवक्ता शंकर लाल आगरा से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी कार में फास्टैग लगा हुआ था। आरोप है कि कुराना टोल प्लाजा पर अव्यवस्था के कारण उनकी गाड़ी को काफी देर तक आगे नहीं बढ़ने दिया गया। अधिवक्ता शंकर लाल ने कई बार टोलकर्मियों से वाहन आगे बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत विरोध करने पर टोलकर्मी भड़क गए और अधिवक्ता व उनके चालक के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अफसरों ने कार्यवाही का आश्वासन देकर अधिवक्ता को शांत किया। इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
