Breaking News

America ने उड़ा दिए अपने ही MC-130J एयरक्रॉफ्ट, दुश्मन ने लिए मजे

America ने उड़ा दिए अपने ही MC-130J एयरक्रॉफ्ट, दुश्मन ने लिए मजे

America ने उड़ा दिए अपने ही MC-130J एयरक्रॉफ्ट, दुश्मन ने लिए मजे

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक और बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां ईरान ने अमेरिकी विमानों के मलवे की तस्वीरों को साझा किया है। और इन तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विमान के जलकर खाख हो चुके पार्ट्स इसमें दिखाई दे रहे हैं। ईरान ने अमेरिका पर इन तस्वीरों के जरिए तंज कसा है। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पायलट को ईरान से निकाल लाने को अपनी जीत बताई है। वहीं ईरानी संसद के स्पीकर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कहा कि अगर अमेरिका को ऐसी तीन और जीत मिल जाए तो वो पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। वहीं इसके अलावा ईरान की एंबेसीज कई जगह जो हैं वो भी लगातार इन तस्वीरों को साझा कर रही हैं अलग-अलग कैप्शंस के साथ। आपको बता दें इंडिया में स्थित ईरान की एंबेसी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है वेलकम टू हेल यानी कि जहन्नुम में आपका स्वागत है। 
ईरान लगातार इन तस्वीरों को साझा करके अमेरिका का मजाक बना रहा है। लेकिन इन विमानों को लेकर अब अमेरिका की तरफ से एक बड़ा बयान सामने आया है। जहां अमेरिका ने कहा है कि उसने खुद अपने विमानों को ईरान के भीतर आग लगा दी। जी हां, खुद अमेरिका ने अपने विमानों को जला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक पायलट को बचाने वाले इस हाई रिस्क मिशन को रात के अंधेरे में चलाया गया। जिसमें अमेरिकी सेना ने दुश्मन के इलाके में घुसकर वहां फंसे अपने एयरफोर्स के अधिकारी को बाहर निकाला। यह वही अधिकारी था जिसका F15 ई फाइटर जेट ईरान में मार गिराया गया था। वॉल स्ट्रीट जनरल के अनुसार एसमिशन में अमेरिकी सेना के एमसी130 जे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया गया। यह विमान खासतौर पर दुश्मन के इलाके में ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किए जाते आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Putin के सामने जेलेंस्की का सरेंडर! इन शर्तों पर डाल दिए हथियार?

हालांकि ऑपरेशन के दौरान MC130 जे विमान किसी वजह से फंस गया और उन्हें वहां से निकाल पाना संभव नहीं था। ऐसे में अमेरिकी सेना के पास एक ही विकल्प बचा इन विमानों को खुद ही नष्ट कर दिया जाए ताकि वह ईरान के हाथ ना लगे। बताया जा रहा है कि वापसी के दौरान इन विमानों को उड़ा दिया गया। यानी एक तरफ अमेरिका अपने पायलट को बचा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ वो अपने ही महंगे सैन्य संसाधन को कुर्बानी दे रहा था। ईरान ने इस मौके को अमेरिका पर तंज कसने के लिए इस्तेमाल किया है। ईरानी संसद के स्पीकर ने सोशल मीडिया पर इन नष्ट विमानों की तस्वीरें साझा की और अमेरिका पर जमकर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: ईरान का स्टॉक फुल, किम जोंग ने दी घातक मिसाइलें, टेंशन में ट्रंप-नेतन्याहू?

दूसरी तरफ ईरान की सेना ने दावा भी किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के कई विमान मार गिराए हैं। ईरान के मुताबिक एक C130 ट्रांसपोर्ट विमान और दो ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर भी इस दौरान नष्ट हुए हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। अगर इन दावों को सही माना जाए तो इस जंग में अब तक अमेरिका के कई लड़ाकू विमान नष्ट हो चुके हैं। जिनमें हाल ही में गिराया गया 15 और एक A10 विमान भी शामिल है। फिलहाल अमेरिका अपने पायलट की सुरक्षित वापसी को बड़ी सफलता बता रहा है। लेकिन उसके लिए चुकाई गई कीमत भी अब सामने आ रही है।

Source: Prabha Sakshi via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *