DniNews.Live

सांसद की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पा फसल बीमा:झांसी में 20 फर्जी केस पकड़े, इफको टोकियो कंपनी का अफसर चला रहा था गैंग


                 सांसद की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पा फसल बीमा:झांसी में 20 फर्जी केस पकड़े, इफको टोकियो कंपनी का अफसर चला रहा था गैंग

सांसद की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पा फसल बीमा:झांसी में 20 फर्जी केस पकड़े, इफको टोकियो कंपनी का अफसर चला रहा था गैंग

झांसी के भाजपा सांसद अनुराग शर्मा की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा हड़पने के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर समेत दो कर्मचारी और कंप्यूटर शॉप के मालिक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी रितिक तिवारी उर्फ रानू ने सांसद की जमीन की खतौनी निकाली और सांसद के जगह अपना नाम दर्ज करते हुए एक लाख 64 हजार रुपए बीमा हड़प लिया। नाम के अलावा एड्रेस, खतौनी नंबर समेत अन्य डिटेल सांसद की थी। इस गिरोह को इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी का डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार चला रहा था। जो अभी फरार है। इस तरह से प्रदेश के कई जिलों में स्कैम किया गया। झांसी में सांसद के अलावा लगभग 20 केस पकड़े गए हैं। आरोपियों से एक कंप्यूटर सेट, पिंटर बरामद किया गया। जिसके जरिए फर्जी कागजात बनाए जाते थे।
कृषि उपनिदेशक में दर्ज कराया था केस
एएसपी अरीबा नोमान ने बताया कि प्रेमनगर और गरौठा में थाना में कृषि उपनिदेशक एमपी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा स्कैम के संबंध में केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी खसरा-खतौनी और अन्य दस्तावेज तैयार कर फसल बीमा की रकम हड़प लेते थे।
कड़ियां जोड़ते हुए गुरुवार को जालौन जिले के धुरवई निवासी भूपेंद्र राजपूत, पारस नायक और रितिक तिवारी उर्फ रानू को गिरफ्तार किया गया।
रितिक ने ही सांसद अनुराग शर्मा के नाम जमीन का फर्जीवाड़ा करके फसल बीमा की रकम हड़पी थी।इनके पास से कंप्यूटर सेट (सीपीयू, मॉनिटर, माउस) और बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड बीमा कंपनी का जिला कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार सिंह है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *