Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

मेरठ में तलाक लेने वाली प्रणिता के सास-ससुर का दर्द:बोले- पोते के मुंडन में नहीं बुलाने पर बिगड़ी बात, दादा-दादी का अधिकार छीन लिया


                 मेरठ में तलाक लेने वाली प्रणिता के सास-ससुर का दर्द:बोले- पोते के मुंडन में नहीं बुलाने पर बिगड़ी बात, दादा-दादी का अधिकार छीन लिया

मेरठ में तलाक लेने वाली प्रणिता के सास-ससुर का दर्द:बोले- पोते के मुंडन में नहीं बुलाने पर बिगड़ी बात, दादा-दादी का अधिकार छीन लिया

‘7 मार्च 2025 को मेरी बहू प्रणिता को बेटा हुआ। नवंबर में पोते का मुंडन होना था, लेकिन बहू प्रणिता के पिता ज्ञानेंद्र ने मेरे परिवार को बताए बिना ही मुंडन करा दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला तलाक तक पहुंच गया।’ ये बातें मेरठ के श्याम किशोर ने कही। प्रणिता का सोमवार को उनके मेजर पति गौरव से तलाक हुआ। प्रणिता के पिता रिटायर्ड जज हैं। उन्होंने जिस धूमधाम से बेटी को शादी के बाद विदा किया था, उसी तरह तलाक के बाद भी उसे घर लेकर आए। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटी। फूल-मालाओं से बेटी का स्वागत किया। इसके बाद ‘दैनिक भास्कर’ से प्रणिता के सास-ससुर ने बातचीत की। पढ़िए…. पहले ये 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए… सास-ससुर के अनुसार प्रणिता और उनके बेटे की शादी को सात साल हो चुके थे, लेकिन वे अपने बेटे के साथ मुश्किल से तीन-चार साल ही रहे। उन्होंने बताया कि शादी के एक साल बाद ही प्रणिता ने झगड़े शुरू कर दिए थे। उनका आरोप है कि प्रणिता के परिवार ने उसे भड़काकर यह विवाद खड़ा किया। मेजर गौरव अग्निहोत्री के पिता श्याम किशोर भी आर्मी से रिटायर्ड हैं। वें किसान संगठन से जुड़े हैं। इसके अलावा वें ग्राम प्रधान भी है। उनकी मां अनीता अग्निहोत्री ग्रहणी है। जबकि गौरव के छोटे भाई प्रशांत भी आर्मी में इंजीनियर है। श्याम किशोर ने बताया कि गौरव की शादी 2018 में रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा की बेटी प्रणिता शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही प्रणिता के माता-पिता का इंवॉल्वमेंट ज्यादा था। 2019 में गौरव पर तीन मुकदमे दर्ज कराए गए थे। जो इलाहाबाद, दिल्ली और बरेली में दर्ज हुए थे। गौरव के अनुसार इतना होने के बाद भी उन्होंने कंप्रोमाइज किया। वें प्रणिता के साथ रहने लगे। इसी बीच 2022 में ज्ञानेंद्र शर्मा के बेटे की हादसे में मौत हो गई थी। प्रणिता को 7 मार्च 2025 को बेटा हुआ। जिसका नाम ओजस्व अग्निहोत्री है। गौरव ने बताया कि नवंबर माह में बेटे का मुंडन था। लेकिन प्रणिता के पिता ज्ञानेंद्र ने गौरव और उसके पिता श्याम किशोर के बिना ही ओजस्व का मुंडन करा दिया। इसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया, और झगड़ा होना शुरू हो गया। यह बात तलाक तक पहुंच गई। सास-ससुर ने यह भी दावा किया कि उन्हें कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रणिता ने उनके बेटे और उन्हें कोई भी त्योहार साथ मनाने नहीं दिया। उनके अनुसार, विवाद तब और बढ़ गया जब मेजर बेटे को उसके अपने बेटे के मुंडन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया। मेजर की मां ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पति और दोनों बेटे सेना में रहे हैं, और इस तरह के मामले से सेना की छवि पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि उनके पोते को उनसे अलग कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रणिता और उसका परिवार पोते की ऐसी तस्वीरें लगाते हैं, जिससे वह अपने दादा-दादी को पहचान न सके। उनका कहना है कि वे खुद को ही बच्चे के ‘असली माता-पिता’ बनाना चाहते हैं, जबकि दादा-दादी को पोते से प्यार करने का अधिकार भी छीन लिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *