पंजाब सीएम भगवंत मान की विदेश से फेक वीडियो सोशल साइट्स पर अपलोड कर सुर्खियों में आया जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा काफी शातिर है। वह लगातार पंजाब सीएम को लेकर लगातार गलत बयानबाजी कर रहा है। हालांकि, पंजाब पुलिस ने अब उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करवाए जा रहे है। उसकी प्रॉपर्टी भी अटैच करवाने समेत अन्य प्रक्रिया चल रही है। मगर, वह पुलिस को चकमा देने का पुराना खिलाड़ी रहा है। करीब तीन साल पहले भी वह पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था को धता बताकर कनाड़ा फरार हो गया था। उसके विदेश भागने की कहानी भी दिलचस्प है। वह उस समय इलाज के बहाने पंजाब पुलिस कस्टडी से भागा था, जब 2022 में राज्य में चुनाव की आचार संहिता लगी थी। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। चार पुलिस मुलाजिम उस पर चौबीस घंटे नजर रख रहे थे। इस दौरान वह जेल से फरार होकर सीधे विदेश गया था। हालांकि सूत्रों की माने तो उसने इस तरह सेंटिंग कर रखी थी कि जेल से निकलते ही, वह कनाडा पहुंच गया था। जगमन के पुलिस को चकमा देकर विदेश भागने की कहानी… बीमारी के बहाने जेल से फरीदकोट अस्पताल पहुंचा
जगमनदीप सिंह उर्फ जगमन समरा गांव फगਣवाला, जिला संगरूर का मूल रूप से रहने वाला है, जबकि उसके पास कनाडा की सिटीजनशिप है। 28 नवंबर 2020 को उस पर धोखाधड़ी का पर्चा थाना तलवंडी भाई, जिला फिरोजपुर में दर्ज था। पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। मगर, 23 दिसंबर 2021 को बीमार होने के बाद वह गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, फरीदकोट में दाखिल हुआ। उसकी निगरानी में 4 मुलाजिम हरकवीर सिंह, अनदीप सिंह, सुखपाल सिंह और अमनदीप सिंह तैनात रखे गए थे। 40 दिन अस्पताल में रहकर पूरा सिस्टम सेट किया
पुलिस के मुताबिक, जगमन पूरी 40 दिन अस्पताल में रहा। इस दौरान उसने अपना सारा सिस्टम सेट किया। 11 जनवरी 2022 की सुबह साढ़े सात बजे के करीब वह अस्पताल से मौका पाकर फरार हो गया। हालांकि, घटना के बाद चारों मुलाजिम उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे मुलाजिमों ने इस बारे में अपने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया था। हालांकि पुलिस ने इसे कोताही माना था, साथ ही उन पर केस दर्ज किया गया था। जेल तोड़कर भागने का कर चुका है दावा
आरोपी जगमन खुद वीडियो में यह दावा कर चुका है कि “मैं इंडिया की जेल तोड़कर भागा हूं।” हालांकि वह भागने में कैसे कामयाब हुआ, यह आज तक पहेली है। माना जाता है कि उसने पूरी रणनीति तैयार की थी। इसके बाद वह बाहर पहुंचा। वहां वह कॉइन का कारोबार करता था, क्योंकि अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह खालसा कॉइन का प्रचार करता था। उसने एक पोस्ट में चंडीगढ़, संगरूर, लुधियाना, नाभा, बठिंडा और जीरकपुर के नंबर जारी किए थे। साथ ही अपना नेटवर्क होने का दावा किया था। जिस अकाउंट से पोस्टें डालीं, उस पर 36 हजार फॉलोअर
सोशल मीडिया पर बनाए अकाउंट में आरोपी ने लिखा कि वह डबल एफएफ स्टोर में काम करता है और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से पढ़ाई की है। बताया गया है कि वह वैंकूवर, ब्रिटिश कोलंबिया में रहता है। इस अकाउंट को अब तक 36 हजार लोग फॉलो कर चुके हैं। इसी से ही पोस्टें अपलोड की जा रही हैं। सीएम के खिलाफ पोस्ट डाली, तो पुलिस एक्शन में आई
काफी समय से यह मामला ठंडे बस्ते में चल रहा था। 20 अक्टूबर को जैसे ही आरोपी ने सीएम का फेक वीडियो शेयर किया, उसके बाद सरकार एक्शन में आई। साथ ही उसके खिलाफ पहले तो मोहाली के साइबर सेल थाने में केस दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसी दिन फेसबुक और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजा। इसके बाद मोहाली अदालत ने फेसबुक को 24 घंटे में पोस्ट हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुआ और फिर उसने सीएम के खिलाफ आग उगली। जल्द ही हो सकती है प्रॉपर्टी अटैच
आरोपी जगमन समरा पर अब पंजाब सरकार पूरी तरह से एक्शन की तैयारी में है। अरेस्ट वारंट जारी करने के बाद उसकी प्रॉपर्टी आदि अटैच की जाएगी। दूसरी तरफ, आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर दावा किया है कि उसके जानकारों को धमकाया जा रहा है। फिरोजपुर के तलवंडी भाई थाने में एफआईआर नंबर 129/2020 आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (साजिश करने) के तहत एफआईआर दर्ज है। जबकि दूसरा मामला संगरूर थाने में 2021 में दर्ज हुआ। यह धोखाधड़ी और आईटी एक्ट से संबंधित है। जबकि तीसरी एफआईआर फरीदकोट सिटी थाने में दर्ज है।
————————–
पंजाब CM की फेक वीडियो शेयर करने वाला आया सामने:बोला- मैं फरीदकोट से जेल तोड़कर आया; 3-4 पर्चे दर्ज; फेसबुक से कंटेंट हटाया पंजाब CM भगवंत मान की फर्जी वीडियो फेसबुक से हटा दी गई हैं। मोहाली कोर्ट ने बीते दिन यानी गुरुवार को फेसबुक को इसे हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके बाद अब जगमन समरा के अकाउंट से ये वीडियो हटा दी गई हैं। अब उसके अकाउंट पर लिखा है- यह कंटेंट उपलब्ध नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)
https://ift.tt/yGStJbj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply