Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े:विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से करता है अश्लील हरकत


                 गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े:विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से करता है अश्लील हरकत

गोरखपुर में लड़की से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े:विरोध करने पर बाप-बेटे ने की पिटाई, मां बोलीं- बेटी से करता है अश्लील हरकत

गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक लड़की से छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की की मां ने शिकायत की तो, बाप बेटे ने मिलकर उन्हें जमकर पीट दिया। महिला ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर कोतवाली थाने में मिया बाजार उत्तरी फाटक निवासी निखिल जायसवाल और उसके पिता अखिलेश जायसवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब जानिए पूरा मामला… राजघाट क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहती हूं। मेरी 17 साल की बेटी कई दिनों से निराश होकर घर में बैठी रहती थी। वह बोलने पर भी बाहर नहीं निकलती थी। बेटी से इसकी वजह पूछी तो उसने बताया कि जब भी निकलती हुं, रास्ते में निखिल जायसवाल उसे छेड़ता है। रोककर अश्लील हरकत करता है, बार-बार जबरदस्ती मोबाइल नंबर मांगता है। यह कहते हुए वह रोने लगी। इसी वजह से बेटी घर से निकलना बंद कर दी थी। मैं बेटी को लेकर रविवार को निखिल जायसवाल के घर गई। वहां उसके पिता अखिलेश जायसवाल को उनके बेटे की करतूत के बारे में बताया। उन्हें बताया कि उनका लड़का निखिल रोज मेरी बेटी को छेड़ता है, इस वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही है। बाप-बेटे ने मिलकर की पिटाई यह सब सुनकर अखिलेश जायसवाल मेरे ही ऊपर नाराज हो गए और गंदी-गंदी गालियां देने लेगे। तभी उनका बेटा निखिल भी आ गया। दोनों मिलकर मुझे और मेरी बेटी को लात मुक्का से मारने पीटने लगे। निखिल ने मेरी बेटी का बाल पकड़कर पटक दिया। इसके बाद बेटी का कपड़ा भी फाड़ दिया। हमलोगों के चीखने चिल्लाने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान अखिलेश और उसके बेटे निखिल ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। इस घटना के बाद से ही पूरा परिवार दहशत में है। आरोप लगाया कि आगे भी ये लोग बड़ी घटना कर सकते हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक आकाश सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *