Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

फिरोजाबाद में विशेष ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम:यात्रियों को मिल रहा आरक्षण, खातीपुरा-हावड़ा के बीच 13 फेरे


                 फिरोजाबाद में विशेष ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम:यात्रियों को मिल रहा आरक्षण, खातीपुरा-हावड़ा के बीच 13 फेरे

फिरोजाबाद में विशेष ट्रेनों से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम:यात्रियों को मिल रहा आरक्षण, खातीपुरा-हावड़ा के बीच 13 फेरे

फिरोजाबाद। रेल प्रशासन ने नियमित ट्रेनों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से यात्रियों को नियमित ट्रेनों में आरक्षण न मिलने की समस्या से राहत मिली है। इसी क्रम में खातीपुरा और हावड़ा के बीच एक विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09709 खातीपुरा-हावड़ा विशेष ट्रेन खातीपुरा से 7 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन दोपहर 02:55 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, आसनसोल और बर्द्धमान होते हुए 8 अप्रैल को हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09710 हावड़ा-खातीपुरा विशेष ट्रेन हावड़ा से 8 अप्रैल को रात 11:55 बजे चलेगी। यह उसी मार्ग से होते हुए 10 अप्रैल को रात 02:25 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद यह खातीपुरा के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद, दुर्गापुर और बैंडेल स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें दो एसी द्वितीय श्रेणी, तीन एसी तृतीय श्रेणी, पांच स्लीपर श्रेणी, दस सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *