Breaking News

मथुरा जंक्शन पर मिली 3 साल की बच्ची:जीआरपी ने परिजनों को खोजकर सौंपा, फोटो से हुई पहचान


                 मथुरा जंक्शन पर मिली 3 साल की बच्ची:जीआरपी ने परिजनों को खोजकर सौंपा, फोटो से हुई पहचान

मथुरा जंक्शन पर मिली 3 साल की बच्ची:जीआरपी ने परिजनों को खोजकर सौंपा, फोटो से हुई पहचान

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने एक 3 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से मिलाया। बच्ची स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। जीआरपी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार, जीआरपी पुलिस टीम स्टेशन पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर एक लगभग 3 साल की बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची डरी-सहमी हुई थी और अपने बारे में कुछ बता नहीं पा रही थी। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद महिला हेड कांस्टेबल ने बच्ची को गोद में लेकर शांत कराया। बाद में उसे महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया, जहां उसकी देखभाल की गई और परिजनों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने बच्ची की फोटो लेकर स्टेशन परिसर के सभी प्लेटफॉर्म, बुकिंग हॉल, वेटिंग रूम और मुसाफिरखाने में पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद बच्ची के परिजनों का पता चला। कुछ देर बाद एक महिला और पुरुष, जो बच्ची की मां और मामा थे, पुलिस के पास पहुंचे। वे फर्रुखाबाद के निवासी थे और अपनी बच्ची के गुम होने की जानकारी दी। उन्होंने फोटो देखकर बच्ची की पहचान की। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और उनके इस कार्य की सराहना की।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *