Breaking News

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम:आज रामलीला मैदान में आयोजित होगा


                 भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम:आज रामलीला मैदान में आयोजित होगा

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम:आज रामलीला मैदान में आयोजित होगा

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर के पीछे रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। महानगर, जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि सीएम संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर उपस्थिति मजबूत करने का संदेश देंगे। सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के आने से पहले ही बुलाया गया है। सुबह जनता दर्शन के बाद सीएम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दो और कार्यक्रमों में सीएम को शामिल होना है। पत्रकारों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेसक्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगे। यह कार्यक्रम गोरखपुर क्लब में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग एक घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सीएम का संबोधन भी होगा। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में लैब का लोकार्पण करेंगे इसके बाद सीएम दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज पहुंचेंगे और यहां बनाए गए लैब का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम छात्र-छात्राओं को संबोधित भी कर सकते हैं। उसके बाद गोरखनाा मंदिर जाएंगे। वहां से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *