फिरोजाबाद में बुजुर्ग के साथ सड़क पर मारपीट:8-10 लोगों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने
![]()
फिरोजाबाद में बुजुर्ग के साथ सड़क पर मारपीट:8-10 लोगों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो आया सामने
फ़िरोज़ाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवर गांव में रविवार रात 65 वर्षीय बुजुर्ग बच्चू सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 8-10 लोग बुजुर्ग को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। आसपास मौजूद लोग भी दर्शक बने हुए हैं और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। मामले में आरोपितों में गिरजेश कुमारी, केवल कुमारी, धर्मेंद्र, जगत सिंह, ललितेश, हेमंत, नीतू देवी, सुनील समेत अन्य शामिल बताए जा रहे हैं। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग के बेटे को हिरासत में ले लिया, जबकि हमलावरों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोशल मीडिया वीडियो से बढ़ा विवाद वायरल वीडियो के आने के बाद मामला गरमा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में हमलावर बुजुर्ग पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं में भी गुस्सा फैल गया है। पुलिस ने शुरू की जांच थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अभी तक वीडियो के आधार पर कई लोगों की पहचान की जा चुकी है और पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
