फिरोजाबाद में पानी भरने को लेकर मारपीट:दो पक्षों के बीच पथराव, 1 गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
![]()
फिरोजाबाद में पानी भरने को लेकर मारपीट:दो पक्षों के बीच पथराव, 1 गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के नगला मुल्ला गांव में सरकारी पानी टंकी से पानी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और जमकर पथराव हुआ। घटना के दौरान जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, विवाद जाकिर हुसैन और नाजीर अली के पक्षों में हुआ। बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन अपनी भांजी की शादी के लिए टंकी से पानी भर रहे थे। इसी दौरान नाजीर अली और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया और दोनों पक्षों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जाकिर हुसैन घायल, हालत गंभीर पथराव के दौरान जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में गांव में मौजूद लोगों के साथ विवाद स्थल पर रहे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद इतना हिंसक था कि आसपास के घरों के लोग डर के कारण बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने संभाला मोर्चा, मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना मटसेना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अफवाहों को फैलाने से बचें और मामले की जांच में सहयोग करें।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
