भागलपुर| छठ मंे गंगा घाटों पर बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो इसके लिए बिजली कंपनी ने तैयारी कर ली है। घाटों पर बिजली कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। परेशानी में अविलंब दुरुस्त किया जा सकेगा। बिजली अधिकारी भी खुद कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग करेंगे। अधीक्षण अभियंता संजय कुमार ने बताया कि छठ घाटों पर बिजली कटौती नहीं हो इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। बिजली कर्मियों को जरूरत के हिसाब से उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात किया गया है। घाट पर लगे लोहे के बिजली पोल में सुरक्षा के लिहाज से डाई इलेक्ट्रिक पेंट कराया जा रहा है। ताकि करंट से बचा जा सके। इन्होंने बताया छठ घाट पर किसी भी तरह की बिजली की समस्या होती है, तो कंपनी के कंट्रोल रूम में इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply