Breaking News

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप:केस्को को 1.60 करोड़ का नुकसान, 24 घंटे बाद भी लाइट की सप्लाई नहीं


                 कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप:केस्को को 1.60 करोड़ का नुकसान, 24 घंटे बाद भी लाइट की सप्लाई नहीं

कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ठप:केस्को को 1.60 करोड़ का नुकसान, 24 घंटे बाद भी लाइट की सप्लाई नहीं

कानपुर में शनिवार शाम को हुई आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के पोल और हाईटेंशन लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते केस्को को करीब 1.6 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। साथ ही 24 घंटे बाद भी लगभग 3 लाख लोग बिजली की सप्लाई से वंचित रहे। केस्को के तहत 28 नग 33 केवी फीडरों पर पेड़ गिरने से 21 एसटीपी पोल, 22 डिस्क इंसुलेटर और एक आइसोलेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते साइकिल मार्केट, बेनाझाबर, मेडिकल मार्केट, गंगा बैराज, आरपीएच न्यू, मीता सराय, हॉर्समेन बाग, इस्पात नगर, उद्योग कुंज, पॉलीमर, टीटी नगर, बाबूपुरवा, कालपी रोड, गुजैनी, नौबस्ता, हंसपुरम, बिठूर और विकास नगर समेत कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। 3 लाख लोग 24 घंटे बिजली से वंचित
शहर की लगभग तीन लाख की आबादी को शनिवार शाम से रविवार शाम तक बिजली नहीं मिल सकी। इससे लोगों को पानी की दिक्कतें बढ़ गईं और जिनके पास इनवर्टर थे, उनका चार्ज भी समाप्त हो गया। मरम्मत कार्य शुरू, कई फीडरों की सप्लाई बहाल
बारिश रुकने के बाद केस्को ने मरम्मत कार्य शुरू किया और 25 फीडरों की सप्लाई बहाल कर दी। फिलहाल दर्शनपुरवा, आरटीओ और नवीन नगर के 3 फीडरों पर काम जारी है। केस्को ने आश्वासन दिया कि रविवार देर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 11 केवी और एलटी नेटवर्क भी प्रभावित
172 नग 11 केवी फीडरों पर पेड़ गिरने से 89 पोल, 150 डिस्क इंसुलेटर और करीब 10.8 किमी डॉग कंडक्टर क्षतिग्रस्त हुए। इससे शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, एलटी नेटवर्क में भी भारी नुकसान हुआ। 84 एलटी पोल, 44 पीसीसी पोल, 2.5 किमी डॉग कंडक्टर और 8.5 किमी एबी केबल क्षतिग्रस्त हुई। केस्को ने लगाया 700 कर्मचारी और 60 अधिकारी
बिजली काम की निगरानी के लिए केस्को एमडी सैमुअल पाल एन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए 700 कर्मचारी और 60 अधिकारी (जेई, एसडीओ और एक्सईएन) लगाए गए। रविवार रात तक विभिन्न फीडरों पर मरम्मत का काम जारी रहा। केस्को (KESCO) ने हालात को देखते हुए मरम्मत कार्य तेज कर दिया है। अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *