मंत्री ओमप्रकाश राजभर मेदांता से डिस्चार्ज:अब गौतमपल्ली आवास पर रहेंगे; डॉ. राकेश मिश्रा की देखरेख में हुआ सफल इलाज, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की सेहत अब पूरी तरह ठीक है। कई दिनों से मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ में इलाज के बाद उन्हें शनिवार दोपहर डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। कई दिनों से चल रहा था इलाज ओपी राजभर पिछले कई दिनों से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राकेश मिश्रा के नेतृत्व में उनका लगातार इलाज चल रहा था। सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने जानकारी दी कि सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद और डॉक्टरों की सतत देखरेख से मंत्री जी पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्री आवास संख्या 20 में रहेंगे आराम पर डिस्चार्ज के बाद उन्हें सीधे लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित मंत्री आवास संख्या-20 ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह है कि अभी कुछ समय तक उन्हें आराम करना होगा। मंत्री के स्वस्थ होकर घर लौटने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZnsJdTv