भागलपुर| भागलपुर स्टेशन में एम-टिकटिंग सेवा शुरू कर दी गई है। मालदा मंडल को रेलवे से 30 मशीन व प्रिंटर (हैंड हेल्ड टर्मिनल) मिले हैं। जिसमें 3 भागलपुर को मिले हैं। यात्रियों को अब टिकट के लिए कतार में नहीं लगना होगा। मोबाइल यूटीएस एप, एटीवीएम के बाद अब कर्मचारियों को हैंड हेल्ड टर्मिनल व प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं। यात्री ट्रेन में चढ़ने के बाद और प्लेटफार्म पर पहुंचते ही टिकट ले सकेंगे। छठ पूजा में क्राउड मैनेजमेंट के तहत मशीनों को चालू करा दिया गया है। सामान्य व लोकल श्रेणी के टिकट से यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत होगी। ये मशीनें रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) व यूटीएस सर्वर से जुड़ी रहेंगी। रेल अधिकारी ने बताया कि जब ज्यादा भीड़ होगी और त्योहारों में इन मशीनों की उपयोगिता अहम रहेगी। यात्रियों को परेशानी से बचाएंगी। ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलेंगे। तय किराए के आधार पर टीटीई हैंड-हेल्ड मशीन से टिकट बनाकर दे देंगे। भागलपुर| छठ के लिए रेलवे ने वार रूम तैयार किया है। फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग पर मालदा से नजर रखी जा रही है। दिल्ली रूट पर जाने वाली ट्रेनों पर पार्सल बुकिंग पर 26 अक्टूबर तक रोक है। स्टेशन पर इस बार दो होल्डिंग एरिया हैं। तीन-तीन फिल्टर्ड वाटर मशीनें रखी गई हैं। छठ के गीत के बीच ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की सूचनाएं दी जा रही हैं। एक पोर्डियम व माइक भी रखा गया है, जहां लोग अपनी बात कह सकते हैं। वीआईपी गेट को भी खोला गया है। चिकित्सकों के एक पैनल व एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। शनिवार को मालदा से सीनियर डीसीएम अंजन भी निरीक्षण को पहुंचीं। अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कई निर्देश दिए।
https://ift.tt/0CyrkDg
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply