DNINEWS.LIV

Taza Tareen Khabaro Ka Digital Manch

DNINEWS.LIV

Taza Tareen Khabaro Ka Digital Manch

Breaking News

फ्यूचर यूनिवर्सिटी का फेल मैनेजमेंट, सेलिब्रिटी शो में भारी हंगामा:सुनंदा शर्मा के शो में भीड़ के आगे टूटे सुरक्षा घेरे, अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में आयोजित फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा का शो आज हंगामे की भेंट चढ़ गया। इतनी बड़ी सेलिब्रिटी को बुलाने के बाद फ्यूचर यूनिवर्सिटी प्रशासन भीड़ का मैनेजमेंट करने में पूरी तरह फेल साबित हुआ। आलम यह था कि क्षमता से अधिक भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा के सारे इंतजाम ताश के पत्तों की तरह ढह गए। बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ी भीड़ जैसे ही सुनंदा शर्मा ने मंच संभाला, युवाओं का जोश बेकाबू हो गया। देखते ही देखते दर्शकों की भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। बाउंसर और निजी सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भीड़ के आगे बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस को कमान संभालनी पड़ी। पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को अंततः मोर्चा संभालना पड़ा। जब युवा पीछे हटने को तैयार नहीं हुए, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अब हालात नियंत्रण में पुलिस के हस्तक्षेप और सख्ती के बाद फिलहाल स्थिति काबू में बताई जा रही है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन की तैयारी और सुरक्षा दावों पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *