बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:टैंकर से घुसी बोलेरो आधी खत्म हुई; गाड़ी काटकर शव निकाले
![]()
बरेली में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत:टैंकर से घुसी बोलेरो आधी खत्म हुई; गाड़ी काटकर शव निकाले
बरेली में हाइवे किनारे खड़े टैंकर से तेज रफ्तार बोलेरो टकरा गई। पीछे से आ रही बाइक गाड़ी में घुस गई। हादसे में 5 की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि आधी बोलेरो खत्म हो गई। उसकी छत उड़ गई। गाड़ी को काटकर 3 शव निकाले गए, जबकि 2 बाइक सवारों ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक गंभीर घायल है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बोलेरो लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी। शनिवार को यहां रोडवेज बस से टैंकर की टक्कर हुई थी। जिसके बाद टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कराया गया था। उसी टैंकर की चपेट में बोलेरो और बाइक आ गई। हादसा रविवार दोपहर 3 बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधोली गांव के पास हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पहले 4 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… बरेली के फरीदपुर से रामपुर की तरफ बोलेरो जा रही थी। बोलेरो में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे। इसमें बरेली के टांडा-सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह, उनके रिश्तेदार पीलीभीत के कल्याणपुर चकतीर्थ निवासी सिकंदर पुत्र दुर्गेश कुमार और परिवार के दूसरे लोग थे। बोलेरो को ड्राइवर प्रिंस चला रहा था। हादसे में मनमोहन सिंह, सिकंदर और एक अन्य बोलेरो सवार की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर और 2 बच्चे हादसे घायल हैं। बाइक पर बरेली के अटा कायस्थान के रहने वाले साहबजाद खां (45) और उसी मोहल्ले के मुमताज खां सवार थे। दोनों मछली पकड़ने तालाब जा रहे थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उस क्षतिग्रस्त टैंकर को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया गया। हादसे की वजह ओवरटेकिंग
एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि नेशनल हाइवे 530 सीबीगंज थाना क्षेत्र के परदौली में दोपहर करीब 3 बजे खड़े टैंकर से बोलेरो टकरा जाने से दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। टैंकर रोडसाइड खड़ा था, बोलेरो पीछे से आकर उसमें टकराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेकिंग की वजह से ये हादसा हुआ है। इसी महीने शादी थी, 15 दिन पहले बोलेरो खरीदी
हादसे में जान गंवाने वाले मनमोहन सिंह के पिता नत्थू लाल ने बताया कि 15 दिन पहले बोलेरो कार खरीदी थी जिसकी एनओसी चार-पांच दिन पहले आई थी अभी गाड़ी नाम पर नहीं हुई थी जिसको नाम पर कराना था। कार में उनके साथ कौन था इसकी पिता को जानकारी नहीं 26 अप्रैल को शादी होनी थी मृतक की। ————————— अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ———————– ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में ‘डकैत’ दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
