रेस्टोरेंट में गोमांस परोसने के आरोप पर हंगामा:प्रयागराज में विहिप कार्यकर्ताओं से गालीगलौज-धमकी, सैंपल जांच को भेजा गया
![]()
रेस्टोरेंट में गोमांस परोसने के आरोप पर हंगामा:प्रयागराज में विहिप कार्यकर्ताओं से गालीगलौज-धमकी, सैंपल जांच को भेजा गया
प्रयागराज के रोशनबाग में एक रेस्टोरेंट में गोमांस युक्त बिरयानी परोसने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विहिप गोरक्षा इकाई कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस पूरे खेल को उजागर किया तो रेस्टारेंट संचालिक व उसके बेटे ने दर्जनों अज्ञात लोगों संग मिलकर गालीगलौज की और जान से मारने को धमकाया। मामले में तहरीर भी दी गई। पुलिस ने सैंपल जांच के लिए भेजवाने की बात कही है। कार्यकर्ता ग्राहक बनकर पहुंचे
प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने बताया, रोशनबाग के फूड कोर्ट के दूसरे तल पर संचालित रेस्टोरेंट में गोमांस की बिरयानी बेचने की सूचना लगातार मिल रही थी। इस पर मैंने अपने कार्यकर्ताओं श्याम जी शर्मा, विजय पांडेय व शुभम कुशवारी को ग्राहक बनाकर भेजा। मीनू कार्ड पर लिखा था नाम व रेट
वहां जाने पर कार्यकर्ताओं को रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने पूछा कि आपको किस चीज की बिरयानी चाहिए, यहां सब मिलेगा। मीनू कार्ड दिया जिसमें बीफ बिरयानी, बीफ कवाब, बीफ कबाब रोल समेत अन्य बिरयानी डिशेज का नाम व रेट लिखा था। पूछताछ शुरू होने पर उग्र हुए
इस रेस्टोरेंट के बारे में यूट्यूब पर मिले वीडियो में भी बीफ समेत अन्य बिरयानी उपलब्ध होने का प्रचार किया गया था। इस पर इसकी सूचना देने पर डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने मौके पर खुल्दाबाद थाने की फोर्स भेजी। कर्मचारियों से पूछताछ चल ही रही थी कि तभी वहां 50 से ज्यादा लोग जुट गए और पुलिसकर्मियों व कार्यकर्ताओं को घेर लिया। भाग निकली संचालिका
गालीगलौज करने लगे और धक्कामुक्की भी की। पुलिसकर्मी किसी तरह मौके से चार कर्मचारियों को पकड़कर थाने ले गए। जबकि संचालिका व धक्कामुक्की करने वाले अन्य लोग भाग निकले। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर तहरीर दी। डीसीपी बोले
डीसीपी नगर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पूछताछ की गई तो संचालक ने बताया कि गोमांस युक्त बिरयानी परोसने के आरोप गलत हैं। बीफ बिरयानी मीनू में है और इसमें अन्य पशुओं का मांस होता है। फिलहाल सैंपल ले लिया गया है जिसे जांच के लिए भेजवाया जा रहा है। तहरीर मिली है जिस पर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
