DNINEWS.LIV

Taza Tareen Khabaro Ka Digital Manch

DNINEWS.LIV

Taza Tareen Khabaro Ka Digital Manch

Breaking News

गाजियाबाद में सिंगर को छूने दौड़े स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- सॉरी; सिंगर सुनंदा ने कहा- प्यार ठीक ढंग से जताएं


                 गाजियाबाद में सिंगर को छूने दौड़े स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- सॉरी; सिंगर सुनंदा ने कहा- प्यार ठीक ढंग से जताएं

गाजियाबाद में सिंगर को छूने दौड़े स्टूडेंट ने माफी मांगी:कान पकड़कर बोला- सॉरी; सिंगर सुनंदा ने कहा- प्यार ठीक ढंग से जताएं

गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में 3 अप्रैल को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को छूने के लिए दौड़े स्टूडेंट ने रविवार को कान पकड़कर माफी मांगी है। उसने कहा, मेरा नाम शिवांग पांडे है। मैं सुनंदा का फैन हूं। जब वह स्टेज पर गा रही थीं तो मैं अचानक से चला गया और पैर छूने चाहे। शिवांग ने कहा, मैं माफी मांगता हूं। आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम…। इस बीच सिंगर सुनंदा शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। सुनंदा ने कहा, स्टेज पर एक स्टूडेंट के अचानक आने और उसके मेरे पैरों में गिरने से जो हुआ, उसके लिए मैं स्टूडेंट्स को माफ करती हूं। कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई की है। इसे रोक देना चाहिए। प्यार जताने का सबका अपना तरीका होता है। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई थी, क्योंकि आजकल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। सुनंदा ने कहा, अचानक स्टूडेंट के आने का किसी को अंदाजा नहीं था। उन्होंने स्वीकार किया कि उस वक्त वह काफी डर गई थीं और अचानक हुई इस हरकत पर उनका रिएक्शन भी काफी लाउड था। सुनंदा ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर सुरक्षा कारणों से ऐसे पलों में घबराहट होना स्वाभाविक है और इसी वजह से उस समय वह मंच छोड़कर चली गई थीं। घटना से जुड़े 3 विजुअल देखिए… सुनंदा की 3 अहम बातें जानिए… स्टूडेंट के साथ नरमी बरतने की अपील की: सिंगर सुनंदा शर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल की घटना के लिए कॉलेज मैनेजमेंट और प्रशासन नरम रुख अपनाए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि कॉलेज प्रशासन उस छात्र के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है, लेकिन वह चाहती हैं कि उसे माफ कर दिया जाए। कई बार प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है: सुनंदा का मानना है कि कई बार प्रशंसकों का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है, लेकिन उस छात्र की मंशा शायद बुरी नहीं थी। उन्होंने बड़े दिल का परिचय देते हुए कहा कि जब उन्होंने खुद उसे माफ कर दिया है, तो प्रशासन को भी उसे सजा नहीं देनी चाहिए। प्यार जताने में दूसरे को असुविधा न हो: सुनंदा शर्मा ने छात्र शिवांग को लेकर तमाम प्रशंसकों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी के प्रति प्यार या इज्जत जताने का अच्छा तरीका होना चाहिए ताकि किसी को असुविधा न हो। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह सब जनता के प्यार और आशीर्वाद की बदौलत है। उन्होंने हमेशा साथ देने और इतना सम्मान देने के लिए सभी चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। छात्र शिवांग ने कहा- सारी मैम, मेरा इंटेंशन गलत नहीं था
गाजियाबाद के जीआईटीएम कॉलेज के स्टूडेंट ने वीडियो जारी कर कहा, नमस्ते सुनंदा मैम। मैं शिवांग पांडे हूं। मैं वही लड़का हूं, जिसने आपके इवेंट में स्टेज पर पैर छूने का प्रयास किया। मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं आपको स्पॉटिफाई पर फॉलो करता हूं। मैं मेरा इंटेंशन कुछ गलत नहीं था। आपको हर्ट करने का मेरा इंटेंशन नहीं था। मैं आपसे सॉरी मांगता हूं। उम्मीद करता हूं कि आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम। स्टेज पर सुनंदा के साथ क्या हुआ… युवक छलांग लगा स्टेज पर पहुंचा: सुनंदा ने जब स्टेज पर आकर 2 से 3 सॉन्ग गाकर माहौल बनाया था कि इसी दौरान स्टेज के नीचे से लड़के वीडियो बनाने लगे और सेल्फियां लेने लगे। सुनंदा का ध्यान गीत गाते हुए साथ-साथ में दर्शकों को गुनगाने पर था। इस बीच छात्र शिवांग सिक्योरिटी की नजर से बचता हुआ स्टेज पर पहुंच गया। सुनंदा की डर से चीख निकली: स्टेज पर आते ही शिवांग तेजी से सुनंदा की तरफ बढ़ा और उनके करीब पहुंच गया। उसने सुनंदा को छूने की कोशिश की। वो उनके पैरों की तरफ तेजी से गिरा, जिससे सुनंदा डर गईं और डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सुनंदा की चीख सुनते ही सिक्योरिटी अलर्ट हुई और घेरा बनाकर सिंगर को ले गई। छात्र शाहरुख स्टाइल में बाहें फैलाकर खड़ा हुआ: घटना के बाद छात्र स्टेज से उतरा नहीं और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। लगभग 2 मिनट तक युवक स्टेज पर रहा। इस बीच बाउंसरों और पुलिस वालों ने उसे स्टेज से उतारा। सिक्योरिटी ने धक्के देकर उतारा, हिरासत में लिया: स्टेज पर जैसे ही सिक्योरिटी पहुंची तो छात्र शिवांग भागने लगा। इस पर सिक्योरिटी ने उसे धक्के देकर पहले स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गाजिबाद पुलिस के जवान उसे कॉलर से पकड़कर थाने ले गए। जहां पूछताछ की। शो कैंसिल होने से मायूस लौटे स्टूडेंट: घटना के बाद सुनंदा शर्मा की इवेंज मैनेजमेंट टीम नाराज हो गई और सिक्टोरिटी इश्यू को लेकर शो कैंसिल कर दिया। स्टेज से बाहर गईं सुनंदा फिर नहीं आईं। हालांकि कॉलेज स्टूडेंट्स उनको बार-बार बुलाने के लिए कहते रहे। इसी तरह की घटना लखनऊ की सिंगर कनिका कपूर के साथ भी हुई थी… लाइव शो में फैन स्टेज पर चढ़ा, गोद में भरकर उठाने लगा लखनऊ की रहने वाली बॉलीवुड सिंगर के साथ पिछले साल दिसंबर में बदतमीजी हुई थी। कनिका कपूर रविवार की रात मेघालय के ‘मी गॉन्ग’ फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन बीच परफॉर्मेंस उनसे बदसलूकी करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। कनिका स्टेज पर काला चश्मा गाने पर पर परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी साइड से एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। वो दौड़कर कनिका के पास पहुंचा और उन्हें पैरों से पकड़ गोद में उठाने की कोशिश करने लगा। तभी स्टेज पर मौजूद सिक्योरिटी उस फैन को खींचकर अलग करती है। इन सबके बाद भी कनिका अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं। हालांकि, फैन के इस बिहेवियर से वो हैरान जरूर हो जाती हैं। पढ़ें पूरी खबर… —————————- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए…
यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… —————————- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में ‘डकैत’ दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *