DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

युवाओं ने बीहट पोखर की सफाई में सहयोग का बढ़ाया हाथ

बीहट |साइकिल पे संडे के 576 वें रविवार को 3 दर्जन से अधिक अभियान से जुड़े सदस्यों द्वारा छठ पर्व के मद्देनजर बीहट पोखर की सफाई में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया। नगर परिषद बीहट द्वारा कराया जा रहे सफाई कार्य में आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी के साइकिल पे संडे अभियान के सदस्यों ने रामचरित्र सरोवर बीहट पोखर की सफाई कर समाज में लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। विगत 1 वर्षों में घाट पर फैली गंदगी को साफ करते हुए लोगों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की। साइकिल पे संडे अभियान के सुजीत कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि आप कचरों को पोखर में नहीं डालें, बल्कि उसे कूड़ेदान में डालें। कहा कि अगर कूड़ादान नहीं मिले तो उसे सड़क पर ही छोड़ दें ताकि सफाईकर्मी उसे उठा सके। वहीं विनोद भारती ने कहा कि पोखर को कूड़ादान नहीं बनाएं बल्कि सड़क पर ही कचरों को साइड कर छोड़ दें। अभिनव कुमार कुणाल ने कहा कि यह पोखर हमारे लिए धरोहर है इसे बचाएं।


https://ift.tt/PaUX82G

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *