बेगूसराय | छठ महापर्व के अवसर पर रविवार को शिवा मार्ट टाइटन परिवार की ओर से बरियापुर गांव में चार सौ छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवा मार्ट के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार की माता रमा देवी के हाथों हुआ।इस अवसर पर शंभू कुमार ने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति और मानव के गहरे संबंध का प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता का अद्भुत उदाहरण है, जिसे समाज के सभी वर्ग के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। रमा देवी ने कहा कि सामाजिक दायित्व निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। समाज के सहयोग और सहभागिता से ही उसकी प्रगति संभव है।कार्यक्रम में पिंकी देवी, पंकज कुमार, चंदन कुमार, केशव कुमार, रितिका कुमारी और शिवम कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
https://ift.tt/rsfoh4F
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply