Breaking News

पुलिस लाइन में SPEL कार्यक्रम की समीक्षा:NSS समन्वयक ने प्रशिक्षण को जीवन में उतारने पर दिया जोर


                 पुलिस लाइन में SPEL कार्यक्रम की समीक्षा:NSS समन्वयक ने प्रशिक्षण को जीवन में उतारने पर दिया जोर

पुलिस लाइन में SPEL कार्यक्रम की समीक्षा:NSS समन्वयक ने प्रशिक्षण को जीवन में उतारने पर दिया जोर

पुलिस लाइन सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित SPEL कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन्हें पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) ने गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुना। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने सभी प्रतिभागियों से संवाद कर उनके अनुभवों की समीक्षा की और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं और पुलिस के बीच बेहतर समझ विकसित करने में सहायक होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान ने SPEL कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए अनुभवों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं। डॉ. चौहान ने पुलिस विभाग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के पुनः आयोजन का अनुरोध किया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. अंजलि शर्मा ने सभी पुलिस नोडल अधिकारियों, कार्यक्रम अधिकारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक NSS करतार सिंह, प्रो. मोनिका चौधरी, प्रो. रजनी श्रीवास्तव, प्रो. गार्गी, डॉ. नवदीप सिंह, डॉ. सुवेक सिंह चौहान, डॉ. चंदन राय, डॉ. विशाल सहित NSS के कई कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *