Breaking News

लखनऊ गीता भवन में भागवत कथा:आचार्य उमेश मिश्रा ने सुनाया प्रहलाद, गंगावतरण प्रसंग; कल नंदोत्सव


                 लखनऊ गीता भवन में भागवत कथा:आचार्य उमेश मिश्रा ने सुनाया प्रहलाद, गंगावतरण प्रसंग; कल नंदोत्सव

लखनऊ गीता भवन में भागवत कथा:आचार्य उमेश मिश्रा ने सुनाया प्रहलाद, गंगावतरण प्रसंग; कल नंदोत्सव

लखनऊ के राजाबाजार स्थित गीता भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ के तत्वावधान में आयोजित इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने प्रहलाद चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि तमाम अत्याचारों के बावजूद बालक प्रहलाद का भगवान विष्णु पर विश्वास कभी नहीं डगमगाया। यही अटूट आस्था अंततः भगवान नरसिंह के प्रकट होने का कारण बनी। कठिन परिस्थितियों में ईश्वर पर भरोसा बनाए रखना चाहिए आचार्य ने बताया कि परमात्मा हर जगह मौजूद हैं, जरूरत है तो केवल सच्चे मन से उन्हें पुकारने की। प्रहलाद की कहानी से सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने धर्म और ईश्वर पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। इसके बाद गंगावतरण की कथा सुनाते हुए उन्होंने राजा भगीरथ की कठोर तपस्या का वर्णन किया। बताया कि उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा धरती पर अवतरित हुईं और राजा सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार किया।कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा रस्तोगी, मंत्री शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष ऋचा रस्तोगी और संगठन मंत्री क्षमा रस्तोगी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सोमवार को मनाया जाएगा नंदोत्सव समिति की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को कथा में श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। कथा 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *