Breaking News

बागपत में कांग्रेस का भाईचारा सम्मेलन:लल्लू और रशीद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सभी को मिलकर बदलनी होगी सरकार


                 बागपत में कांग्रेस का भाईचारा सम्मेलन:लल्लू और रशीद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सभी को मिलकर बदलनी होगी सरकार

बागपत में कांग्रेस का भाईचारा सम्मेलन:लल्लू और रशीद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- सभी को मिलकर बदलनी होगी सरकार

बागपत के थल गांव में आयोजित कांग्रेस के पिछड़ा-अल्पसंख्यक भाईचारा सम्मेलन में उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटी। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। मंच से नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। जानकारी के अनुसार, बागपत के थल गांव में हुए इस सम्मेलन में युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया और कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी भी हुई। भाजपा सरकार पर साधा निशाना कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पूर्व सांसद रशीद अल्वी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना होगा। ‘हम’ में सभी धर्म शामिल- रशीद अल्वी रशीद अल्वी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सभी का देश है। उन्होंने ‘हम’ शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि ‘ह’ से हिंदू, ‘म’ से मुसलमान और ‘स’ से सिख—यानी सभी धर्मों के लोग इसमें शामिल हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कश्यप समाज को राजनीतिक भागीदारी दी थी, जिसमें 9 टिकट दिए गए थे। उन्होंने आगे भी इस समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओमवीर तोमर, पूर्व प्रत्याशी रमा कश्यप और पूर्व प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने कांग्रेस को भाईचारा, सिद्धांत और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष लव कश्यप ने किया, जबकि अध्यक्षता चौधरी सुखबीर सिंह ने की। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *