Breaking News

तक पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज दीदार


                 तक पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज दीदार

तक पर्यटकों की संख्या पर नहीं पड़ा गर्मी का असर:वीकेंड पर 60,000 से ज्यादा पर्यटकों ने किया ताज दीदार

आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद ताजमहल का आकर्षण बरकरार है। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को 31 हजार से ज्यादा पर्यटक ताजमहल पहुंचे, जबकि शनिवार को करीब 28 हजार सैलानियों ने दीदार किया। इस तरह दो दिन में लगभग 60 हजार पर्यटक ताजमहल पहुंचे। रविवार सुबह से ही ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप और गर्मी का असर भी बढ़ता गया, लेकिन इसके बावजूद पर्यटकों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई।
देश-विदेश से आए सैलानी ताजमहल के साथ फोटो खिंचवाते और सेल्फी लेते नजर आए। कई पर्यटक गर्मी की परवाह किए बिना लंबे समय तक परिसर में घूमते रहे। वहीं, तेज धूप से बचने के लिए कुछ लोग पेड़ों की छांव और बैठने वाली जगहों का सहारा लेते दिखे।
गर्मी के चलते पानी की बोतल, छाते और टोपी के साथ पर्यटक नजर आए। इसके बावजूद ताजमहल के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिखी। वीकेंड पर उमड़ी यह भीड़ एक बार फिर साबित करती है कि मौसम चाहे जैसा भी हो, ताजमहल का आकर्षण कभी कम नहीं


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *