Breaking News

लखनऊ में हाफ मैराथन 2026:’मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़’ थीम, सैकड़ों लोगों शामिल हुए


                 लखनऊ में हाफ मैराथन 2026:'मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़' थीम, सैकड़ों लोगों शामिल हुए

लखनऊ में हाफ मैराथन 2026:’मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़’ थीम, सैकड़ों लोगों शामिल हुए

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कोशल हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। ‘मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़’ थीम पर आयोजित इस मैराथन में सैकड़ों धावकों ने हिस्सा लिया। 2KM, 5KM, 10KM और 21KM की चार श्रेणियों में आयोजित इस दौड़ में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी वर्गों के लोगों ने फिटनेस और मानसिक सेहत का संदेश दिया। दौड़ के साथ-साथ ज़ुम्बा सेशन, पुश-अप चैलेंज और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। प्रतिभागियों ने न केवल दौड़ का आनंद लिया, बल्कि पूरे आयोजन के दौरान स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना कार्यक्रम का संचालन आरजे सोना और दीपक ने किया, जिन्होंने पूरे इवेंट में प्रतिभागियों का उत्साह बनाए रखा। अंत में, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों की नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया। इस मैराथन की सफलता में कई संस्थाओं का सहयोग रहा, जिससे यह एक बड़ा सामूहिक प्रयास बनकर सामने आया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और शहर में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सहयोग से आयोजित यह मैराथन अब शहर का एक प्रमुख वार्षिक आयोजन बनता जा रहा है। आयोजक टीम अब 27 से 30 नवंबर 2026 के बीच होने वाले कोशल लिटरेचर फेस्टिवल के अगले संस्करण की तैयारी में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *