ITI अलीगंज में रोजगार मेला 8 अप्रैल को:ग्रीन गैस कंपनी करेगी भर्ती, 26 हजार तक मिलेगी सैलरी
![]()
ITI अलीगंज में रोजगार मेला 8 अप्रैल को:ग्रीन गैस कंपनी करेगी भर्ती, 26 हजार तक मिलेगी सैलरी
लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में ITI डिप्लोमा होल्डर युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 25 हजार 700 से 26 हजार प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। ग्रीन गैस कंपनी करेगी हायरिंग संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि प्लंबर एवं फिटर ट्रेड से ITI पास युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस पहल से युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में ग्रीन गैस एजेंसी के माध्यम से 100 से 150 वर्कर्स की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
